PNB CSP Kaise Le PNB CSP Registration PNB Bank Mitra PNB BC Apply Process pnb csp

✍️ By: Saroj Raj
📅 Published On: 03 July 2026


📢 Introduction

अगर आप Punjab National Bank (PNB) CSP (Customer Service Point) खोलना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि PNB CSP Kaise Le, तो यह लेख आपके लिए एक Complete Practical Guide है। इंटरनेट पर आपको कई Articles मिलेंगे, लेकिन उनमें से अधिकांश केवल सामान्य जानकारी देते हैं। इस लेख में आपको Official Process के साथ-साथ Real Ground Experience भी मिलेगा।

मैं स्वयं PNB BC (Business Correspondent) के रूप में कार्य कर रहा हूँ। इसलिए इस लेख में केवल Official Guidelines ही नहीं, बल्कि वास्तविक प्रक्रिया, Document Verification, Branch Visit, Circle Office Approval, OD Account Opening, Agreement, Commission, Portal Login, AEPS Services और Practical Tips भी साझा किए गए हैं।

यदि आप Cyber Cafe, CSC VLE, Banking Service Center या Digital Seva Center चलाते हैं और Banking Services शुरू करना चाहते हैं, तो यह Article शुरू से अंत तक अवश्य पढ़ें। यहाँ आपको PNB CSP Registration, PNB Bank Mitra, PNB BC Apply Process, PNB CSP Commission, PNB CSP Documents और PNB BC Portal की पूरी जानकारी मिलेगी।


📋 PNB CSP 2026 Overview

ParticularDetails
Bank NamePunjab National Bank (PNB)
Service NameCustomer Service Point (CSP) / Business Correspondent (BC)
Article TypeFinance
Application ModeCBC / Corporate BC / Branch Recommendation
EligibilityIndividual / Shop Owner / CSC / Cyber Cafe
Minimum Qualification10th / 12th (CBC Requirement अनुसार)
Official BankPunjab National Bank
Working ModeBanking Correspondent
WebsiteSarkariBihari.com

💡 PNB CSP क्या होता है?

PNB CSP का पूरा नाम Punjab National Bank Customer Service Point है। इसे कई जगह Bank Mitra, Business Correspondent (BC) या Kiosk Banking भी कहा जाता है।

इसका मुख्य उद्देश्य उन क्षेत्रों में Banking Services उपलब्ध कराना है जहाँ Bank Branch दूर है या ग्राहकों के लिए शाखा तक पहुँचना कठिन होता है।

PNB CSP के माध्यम से ग्राहक निम्न सेवाओं का लाभ ले सकते हैं—

  • AEPS Cash Withdrawal
  • Cash Deposit
  • Fund Transfer
  • Account Opening
  • Passbook Printing
  • Aadhaar Seeding
  • Mobile Number Update
  • PMJJBY
  • PMSBY
  • APY
  • RD Opening
  • FD Opening
  • Insurance Services
  • Bill Payment
  • Mini Statement
  • Balance Enquiry

आज के समय में ग्रामीण क्षेत्रों में CSP की मांग लगातार बढ़ रही है क्योंकि अधिकांश सरकारी योजनाओं का भुगतान सीधे बैंक खातों में किया जाता है।


PNB CSP Kaise Le
PNB CSP Registration
PNB Bank Mitra
PNB BC Apply Process
pnb csp

🏦 PNB CSP और BC (Business Correspondent) में क्या अंतर है?

बहुत से लोग CSP और BC को अलग-अलग समझते हैं, जबकि अधिकांश मामलों में दोनों एक ही व्यवस्था के अलग-अलग नाम हैं।

CSPBC
Customer Service PointBusiness Correspondent
ग्राहकों को Banking Service देता हैBank की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि
Banking OutletBanking Agent
Banking TransactionsBanking Services एवं Financial Inclusion

⭐ PNB CSP लेने के क्या फायदे हैं?

यदि आपका Location सही है और Banking Transactions अच्छी संख्या में होते हैं, तो PNB CSP एक अच्छा व्यवसाय बन सकता है।

मुख्य फायदे—

✅ Banking Business

✅ Commission Based Income

✅ Government Schemes Enrollment

✅ Insurance Commission

✅ AEPS Commission

✅ Account Opening Commission

✅ RD एवं FD Commission

✅ Rural Area में High Demand

✅ Bank के साथ Long Term Association


👨‍💼 PNB CSP कौन ले सकता है?

निम्न लोग PNB CSP के लिए आवेदन कर सकते हैं—

  • Cyber Cafe Owner
  • CSC VLE
  • Common Service Center Operator
  • Shop Owner
  • Retail Shop
  • General Store
  • Computer Center
  • Banking Experience रखने वाले व्यक्ति
  • Existing BC Agent
  • Rural Entrepreneur

📚 PNB CSP Eligibility Criteria

PNB CSP लेने के लिए Eligibility CBC (Corporate Business Correspondent) के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन सामान्यतः निम्न पात्रता देखी जाती है—

✅ Educational Qualification

  • कम से कम 10th और 12th Pass
  • Computer Knowledge आवश्यक है।

✅ Banking Knowledge

यदि आपको Banking की सामान्य जानकारी है तो Approval मिलने की संभावना अधिक रहती है।

✅ Shop

  • Permanent Shop
  • Visible Location
  • Public Area
  • Electricity
  • Internet

✅ Computer Skills

  • Basic Computer
  • Printer
  • Scanner
  • Internet
  • Windows

📄 PNB CSP के लिए आवश्यक Documents

मेरे वास्तविक अनुभव के अनुसार CBC द्वारा सामान्यतः निम्न Documents मांगे गए थे—

Personal Documents

  • Aadhaar Card
  • PAN Card
  • Passport Size Photo
  • Mobile Number
  • Email ID

Educational Documents

  • 10th Certificate
  • 12th Certificate
  • IIBF BC/BF Certificate (यदि CBC द्वारा आवश्यक हो)

Banking Documents

  • उसी Bank का Savings Account
  • Cancelled Cheque / Passbook Copy

Address Documents

  • Electricity Bill
  • Shop Address Proof

Verification Documents

  • Police Verification Certificate

Reference

  • दो ऐसे परिचित व्यक्तियों की जानकारी जिनका उसी Bank में Account हो (CBC की Requirement के अनुसार)

महत्वपूर्ण: सभी CBC कंपनियों की Document Requirement एक जैसी नहीं होती। आवेदन करने से पहले संबंधित CBC से Latest Document List अवश्य प्राप्त करें।


💻 PNB CSP खोलने के लिए Office Setup

एक Professional CSP Center के लिए निम्न व्यवस्था होना लाभदायक रहता है—

  • Computer / Laptop
  • Laser Printer
  • Internet Connection
  • UPS / Inverter
  • Desk एवं Chair
  • Biometric Device
  • Cash Counter
  • CCTV Camera

💰 PNB CSP खोलने में कितना खर्च आता है?

यह सबसे अधिक पूछा जाने वाला प्रश्न है।

वास्तविक खर्च कई बातों पर निर्भर करता है—

  • Shop पहले से है या नहीं।
  • Computer पहले से है या नहीं।
  • CBC कितनी Security Deposit लेता है।
  • कौन-कौन से Devices खरीदने हैं।

मेरे अनुभव में CBC के साथ Agreement के समय Refundable Security Deposit भी लिया जा सकता है। इसकी राशि हर CBC कंपनी में अलग-अलग हो सकती है। यह राशि लगभग 10000 से 25000 तक हो सकती है | इसलिए आवेदन करने से पहले CBC से लिखित रूप में शुल्क, Security Deposit और अन्य शर्तों की जानकारी अवश्य लें।

🏦 मेरा Real Experience: PNB CSP कैसे मिला? (Step-by-Step Process)

अब मैं आपको अपने वास्तविक अनुभव के आधार पर पूरी प्रक्रिया बता रहा हूँ। ध्यान रखें कि हर Corporate Business Correspondent (CBC) की प्रक्रिया, Security Deposit और Document Requirement अलग हो सकती है। इसलिए इसे एक Practical Example के रूप में समझें।


📞 Step 1: सबसे पहले CBC (Corporate Business Correspondent) से संपर्क करें

Punjab National Bank अधिकांश मामलों में सीधे Individual को CSP नहीं देता।

पहले आपको किसी Authorized Corporate Business Correspondent (CBC) से संपर्क करना होगा।

मेरे मामले में CBC कंपनी थी—

Relisec Consultancy Service Pvt. Ltd.

महत्वपूर्ण: भविष्य में PNB किसी अन्य CBC के माध्यम से भी BC/CSP प्रदान कर सकता है। इसलिए हमेशा Authorized CBC की पुष्टि करें।


📝 Step 2: CBC Company का Application Form भरना

CBC से संपर्क करने के बाद सबसे पहले Application Form भरवाया गया।

उस Form में सामान्यतः निम्न जानकारी मांगी गई—

  • Applicant Name
  • Father’s Name
  • Aadhaar Number
  • PAN Number
  • Mobile Number
  • Email ID
  • Shop Address
  • Residential Address
  • Educational Qualification
  • Existing Business
  • Banking Experience
  • Bank Account Details
  • Location Details

📄 Step 3: Required Documents जमा करना

मेरे आवेदन के समय निम्न Documents जमा करने पड़े थे—

Identity Proof

✅ Aadhaar Card

✅ PAN Card


Educational Documents

✅ 10th Certificate

✅ 12th Certificate


Banking Documents

✅ उसी Bank (PNB) का Savings Account


Professional Document

✅ IIBF BC/BF Certificate (जहाँ CBC द्वारा आवश्यक हो)


Other Documents

✅ Passport Size Photo

✅ Police Verification Certificate


Reference

CBC द्वारा मुझसे दो ऐसे व्यक्तियों की जानकारी मांगी गई—

  • जिनका उसी Bank में Account हो
  • जो मुझे व्यक्तिगत रूप से जानते हों

इनका नाम, मोबाइल नंबर तथा बैंक संबंधी जानकारी Application के साथ देनी पड़ी।


🏪 Step 4: Company Coordinator द्वारा Shop Visit

Documents जमा करने के बाद CBC Company का Coordinator मेरे Shop पर आया।

उसने कई चीज़ें देखीं—

  • Shop Permanent है या नहीं।
  • Computer है या नहीं।
  • Internet Connection
  • Printer
  • Biometric Device रखने की जगह
  • Customer बैठने की व्यवस्था
  • Cash Counter
  • बिजली की व्यवस्था
  • Security

इसके बाद उसने यह भी पूछा कि—

क्या आप Banking Services लगातार चला पाएंगे?

यदि Coordinator संतुष्ट होता है, तभी अगली प्रक्रिया आगे बढ़ती है।


📍 Step 5: Location Mapping

यह सबसे महत्वपूर्ण Step होता है।

Coordinator मेरे Location का पूरा विवरण लेकर गया।

फिर उसने देखा—

  • आसपास पहले से कोई PNB BC है या नहीं।
  • उस Area में पहले से Mapping हुई है या नहीं।
  • नए BC की आवश्यकता है या नहीं।

यदि Location पहले से किसी अन्य BC को Allocate है, तो Approval मिलने में कठिनाई हो सकती है।


🏦 Step 6: Branch Head Verification

Location Mapping के बाद मेरी File संबंधित PNB Branch में भेजी गई।

Branch Head ने—

  • Shop Visit किया।
  • Location Verify किया।
  • आसपास की Banking Requirement देखी।
  • Customer Potential देखा।

यदि Branch Manager संतुष्ट होते हैं, तो अपनी Official Letter Head पर Visit Report तैयार करते हैं।

यह Report आगे Circle Office भेजी जाती है।


📂 Step 7: File Circle Office भेजी जाती है

CBC Company केवल एक File लेकर Circle Office नहीं जाती।

जब लगभग 10–12 Applicants की Files तैयार हो जाती हैं, तब सभी Files एक साथ Circle Office में जमा की जाती हैं।

इससे Processing आसान हो जाती है।


👨‍💼 Step 8: Circle Office Interview

यह मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण था।

Circle Office ने सभी Applicants को एक निश्चित दिन बुलाया।

यह कोई कठिन Interview नहीं था।

सामान्य Banking Knowledge पूछी गई—

उदाहरण

  • PMJJBY क्या है?
  • PMSBY क्या है?
  • APY क्या है?
  • Sukanya Samriddhi Yojana क्या है?
  • NPS क्या है?
  • Savings Account क्या होता है?
  • FD और RD में अंतर क्या है?
  • Aadhaar Seeding क्या है?
  • AEPS क्या है?

यदि आपको सामान्य Banking Knowledge है तो Interview आसानी से हो जाता है।


✅ Step 9: Approval

Interview के बाद यदि सब कुछ सही पाया जाता है तो Circle Office Approval देता है।

Approval के बाद Circle Office संबंधित Branch को Mail भेजता है।


🏦 Step 10: OD Account Open कराया जाता है

Approval मिलने के बाद Branch Manager मुझे Branch में बुलाते हैं।

फिर सभी Original Documents लेकर—

OD (Over Draft) Account Open किया गया।

OD Account की जानकारी CBC Company को भेजी गई।


🤝 Step 11: Company Agreement

OD Account बनने के बाद Company के साथ Agreement होता है।

Agreement में सामान्यतः निम्न बातें रहती हैं—

  • Terms & Conditions
  • Banking Rules
  • Service Rules
  • Commission Policy
  • Device Responsibility
  • Security Deposit
  • Termination Policy

💵 Step 12: Security Deposit

मेरे अनुभव में Company द्वारा Refundable Security Deposit लिया गया।

यह राशि—

  • हर CBC में अलग हो सकती है।
  • समय-समय पर बदल सकती है।

अधिकांश मामलों में Company के नाम से DD (Demand Draft) बनवाना पड़ता है।

आवेदन से पहले Security Deposit एवं Refund Policy लिखित रूप में अवश्य समझ लें।


🖥️ Step 13: Company Code बनता है

Agreement पूरा होने के बाद—

Company द्वारा मेरा—

  • BC Code
  • KO Code
  • CSP Code

Generate किया गया।

इसी Code के आधार पर आगे Portal Access मिलता है।


🔑 Step 14: User ID और Password मिलता है

जब सभी Formalities पूरी हो जाती हैं—

तब Company द्वारा—

  • Portal User ID
  • Password

Provide किया जाता है।

यहीं से आपका वास्तविक Banking Business शुरू होता है।


📞 PNB Empanelled Corporate BC (CBC) – Official Websites

महत्वपूर्ण: PNB समय-समय पर Empanelled CBCs की सूची अपडेट कर सकता है। आवेदन करने से पहले PNB Financial Inclusion की सूची और संबंधित CBC की Official Website पर जानकारी अवश्य जांच लें।

PNB CSP Kaise Le
PNB CSP Registration
PNB Bank Mitra
PNB BC Apply Process
pnb csp

🖥️ PNB BC Portal में कौन-कौन सी Services मिलती हैं?

मेरे Portal में वर्तमान में निम्न सुविधाएँ उपलब्ध हैं—

💳 Transactions

  • AEPS Cash Withdrawal
  • Cash Deposit
  • Fund Transfer
  • IMPS
  • Third Party Deposit
  • Transaction History

🏦 Banking Services

  • Aadhaar Seeding
  • Passbook Print
  • Debit Card Request
  • Cheque Collection
  • NEFT
  • Mobile Seeding

🛡️ Insurance & Government Schemes

  • PMJJBY
  • PMSBY
  • APY
  • NPS (जहाँ उपलब्ध हो)
  • Jan Suraksha

👤 Account Services

  • Savings Account Opening
  • FD Account
  • RD Account
  • Guardian CIF
  • Account Activation

🌏 Other Services

  • Indo Nepal Transactions
  • Ticket Management
  • CRM Lead Generation
  • Enrollment Services

💰 PNB CSP Service Wise Commission Chart 2026

अगर आप PNB CSP (Customer Service Point) खोलने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहला सवाल यही होता है कि “कमाई कितनी होगी?”

इसका उत्तर एक निश्चित राशि में देना संभव नहीं है क्योंकि आपकी आय निम्न बातों पर निर्भर करती है—

  • प्रतिदिन कितने ग्राहक आते हैं।
  • कौन-कौन सी Banking Services अधिक होती हैं।
  • आपका CBC (Corporate Business Correspondent) कौन-सा है।
  • Bank एवं CBC Agreement में क्या Commission तय किया गया है।
  • आपका Location (ग्रामीण/शहरी) कैसा है।

मेरे अनुभव में यदि Location अच्छा हो और नियमित ग्राहक हों, तो CSP एक स्थायी आय का अच्छा माध्यम बन सकता है।


PNB CSP Kaise Le
PNB CSP Registration
PNB Bank Mitra
PNB BC Apply Process
pnb csp

💵 Service Wise Approximate Commission Chart

महत्वपूर्ण सूचना: नीचे दिया गया Commission Chart मेरे CBC Experience एवं उपलब्ध जानकारी पर आधारित एक Approximate Reference है। वास्तविक Commission आपके CBC Agreement, Bank Policy एवं समय-समय पर होने वाले बदलाव के अनुसार अलग हो सकता है।

ServiceBank RateBC Agent Commission (Approx.)
Account Opening₹20₹16
TD / RD Opening₹5₹4
Cash Deposit (Own Bank)0.40% (Max ₹50)₹4 – ₹40
Cash Deposit (Other Bank AEPS)CBC Policyअलग-अलग
Cash Withdrawal (Own Bank)0.40%₹3.20 – ₹32
Cash Withdrawal (Off-us)0.25–0.40%₹2 – ₹10
Fund Transfer0.40%₹3.20 – ₹8
IMPS / NEFT0.40%₹3.20 – ₹24
Aadhaar Seeding₹5₹4
PMJJBY₹30₹24
PMSBY₹1₹0.80
APYUp to ₹48₹40 – ₹48
BBPS Bill Payment₹5₹4
Passbook Update₹5₹4
Mobile Number Seeding₹5₹4

📈 PNB CSP से महीने में कितनी कमाई हो सकती है?

यह पूरी तरह आपके Transaction Volume पर निर्भर करता है।

यदि प्रतिदिन

  • 40–50 AEPS Transactions
  • 8–10 Cash Deposit
  • 5–10 Account Opening
  • PMJJBY/PMSBY/APY Enrollment
  • RD/FD
  • Aadhaar Seeding

होते हैं, तो Commission अच्छी बन सकती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में Government Schemes, DBT, Pension एवं AEPS Transactions अधिक होने पर आय बेहतर हो सकती है।

⚠️ Approval मिलने में कौन-कौन सी गलतियाँ रुकावट बन सकती हैं?

  • गलत Documents देना।
  • Fake Address।
  • पहले से Mapping वाले Location पर आवेदन।
  • Police Verification न होना।
  • Shop का Permanent न होना।
  • Banking Knowledge की कमी।
  • Branch Verification में अनुपस्थित रहना।
  • गलत जानकारी देना।

⭐ PNB CSP Success Tips

✅ Market Area में Shop लें।

✅ रोज़ समय पर Center खोलें।

✅ सभी Government Schemes की जानकारी रखें।

✅ PMJJBY, PMSBY, APY पर विशेष ध्यान दें।

✅ ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार रखें।

✅ Daily Cash Balance Maintain करें।

✅ Transaction Register रखें।

✅ Biometric Device हमेशा Update रखें।

✅ CBC Coordinator के संपर्क में रहें।


🔥 Related Posts

❓ Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. क्या PNB सीधे CSP देता है?

उत्तर: अधिकांश मामलों में PNB अधिकृत Corporate Business Correspondent (CBC) के माध्यम से BC/CSP उपलब्ध कराता है।


Q2. क्या 10वीं पास व्यक्ति PNB CSP ले सकता है?

उत्तर: CBC की Eligibility के अनुसार कई मामलों में 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।


Q3. क्या IIBF Certificate जरूरी है?

उत्तर: कई CBC इसे अनिवार्य या वांछनीय मानते हैं। आवेदन से पहले संबंधित CBC से पुष्टि करें।


Q4. Security Deposit कितना लगता है?

उत्तर: यह CBC के अनुसार अलग-अलग होता है। आवेदन से पहले लिखित जानकारी लें।


Q5. क्या Police Verification जरूरी है?

उत्तर: मेरे अनुभव में आवेदन प्रक्रिया के दौरान Police Verification जमा करना पड़ा था। CBC के अनुसार आवश्यकताएँ अलग हो सकती हैं।


Q6. Approval कौन देता है?

उत्तर: Branch Verification, CBC Processing और Circle Office Approval के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी होती है।


Q7. क्या Branch Manager Shop देखने आते हैं?

उत्तर: मेरे अनुभव में Branch Head ने Location Visit किया और Report तैयार की।


Q8. Interview में क्या पूछा जाता है?

उत्तर: PMJJBY, PMSBY, APY, NPS, FD, RD, AEPS, Savings Account जैसी सामान्य Banking Services से जुड़े प्रश्न पूछे जा सकते हैं।


Q9. Portal Login कब मिलता है?

उत्तर: Agreement, OD Account, Approval एवं Company Code बनने के बाद User ID और Password जारी किए जाते हैं।


Q10. क्या PNB CSP से अच्छी कमाई हो सकती है?

उत्तर: यदि आपका Location अच्छा है, नियमित ग्राहक आते हैं और आप सभी Banking Services सक्रिय रूप से देते हैं, तो यह लंबे समय तक आय का अच्छा स्रोत बन सकता है।


📝 Conclusion

यदि आप Banking Sector में अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो PNB CSP (Business Correspondent) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। सही Location, आवश्यक Documents, Banking Knowledge और धैर्य के साथ आवेदन करने पर Approval मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

इस लेख में मैंने Official जानकारी के साथ अपना वास्तविक अनुभव भी साझा किया है ताकि आपको Ground Level Process समझने में आसानी हो। फिर भी, आवेदन करने से पहले संबंधित CBC और PNB Branch से नवीनतम नियमों एवं शर्तों की पुष्टि अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *